Teenage Girl Rape Case in Hapur Accused Viral Video and Arrest Demanded होटल में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप, Hapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsTeenage Girl Rape Case in Hapur Accused Viral Video and Arrest Demanded

होटल में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप

Hapur News - हापुड़ में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया और बाद में होटल में उसके साथ दुष्कर्म...

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़Wed, 17 Sep 2025 03:52 AM
share Share
Follow Us on
होटल में ले जाकर छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोप

हापुड़। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से दुष्कर्म करने और वीडियो वायल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी हापुड़ के एक कॉलेज में पढ़ाई करती है। कुछ दिन पहले बेटी कॉलेज जा रही थी। रास्ते में दूर की रिश्तेदारी के एक युवक ने उसे रोक लिया। इसके बाद उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि युवक किशोरी को एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया।

आरोपी ने फोटो और वीडियो भी बना ली। आरोपी ने 15 सितंबर को वीडियो वायरल कर दिए। पीड़ित पिता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर महेंद्रपाल सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।