किशोर ने साप्ताहिक पैठ बाजार से लहसुन प्याज के ठेले से हजारों रुपये की नकदी की चोरी

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - थाना क्षेत्र में साप्ताहिक पैठ बाजार में एक किशोर ने प्याज लहसुन ठेले से हजारों रुपए की नगदी चुरा ली। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों से किशोर की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी ने कहा कि किशोर की तलाश की जा रही है।

किशोर ने साप्ताहिक पैठ बाजार से लहसुन प्याज के ठेले से हजारों रुपये की नकदी की चोरी

थाना क्षेत्र में साप्ताहिक पैठ बाजार से एक किशोर ने प्याज लहसुन ठेले से हजारों रुपए की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से किशोर की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ नही लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि घटना पिछले बुधवार साप्ताहिक पैठ बाजार की हैं।

घटना का विवरण

जानकारी के अनुसार मोहल्ला अनस ने बताया कि ​उसका छोटा भाई सब्जी का काम करता हैं। बुधवार को उसके भाई ने कस्बे में साप्ताहिक पैठ बाजार में प्याज लहसुन का ठेला लगाया था। जिसमें की दिनभर की बिक्री के तकरीबन 6 से 7 हजार रुपये एक टोकरी में रखे हुए थे। पीड़ित युवक पास के ही ठेली से प्याज लेने के लिए चला गया। इसी दौरान वहां घात लगाए बैठे आरोपी किशोर ने पीड़ित के ठेले पर रखी टोकरी से हजारों रुपए की नगदी चोरी कर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई और लोग मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरु कर दिए। लेकिन किशोर की पहचान करने में असर्मथ रहें।

Voice of UP

पुलिस की प्रतिक्रिया

थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि किशोर की तलाश की जा रही हैं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं, जल्द ही किशोर को पकड़ लिया जाएगा।

--------

सामान्य प्रश्न

किशोर ने कितने पैसे चुराए?
किशोर ने प्याज लहसुन ठेले से लगभग 6 से 7 हजार रुपये की नगदी चुराई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।