हापुड: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी का दो युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की मां ने समय पर पहुंचकर उसे बचाया। पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।

हापुड: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में ताई के घर जा रही एक किशोरी का दो युवकों ने अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच मौके पर पहुंची किशोरी की मां ने उसे किसी तरह बचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी शाम को अपनी ताई के यहां चाकू लेने के लिए गई थी। रास्ते में गांव के ही दो लड़के खड़े थे।

पीड़िता की पुत्री ने एक लड़के प्रशांत को पहचान लिया। दूसरे को वह नहीं पहचान सकी। आरोपी प्रशांत ने उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करते हुए कपड़े फाड़ दिए। आरोपी ने पुत्री को जमीन पर गिरा दिया और जबरन खींच कर अपने घर ले जाने लगा। इसी बीच वह मौके पर पहुंची और पुत्री को आरोपियों से छुड़ाया। पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर वारदात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आोरपियों को घेरा तो वह पुलिस के चुंगल से फरार हो गए। आरोपियों ने उसकी पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास किया।थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।