Hapur News: कोचिंग से युवती को जबरन ले जाने का आरोप
Hapur News: गांव निवासी युवक पर लगाया आरोपतलाश में जुटी हापुड़ संवाददाता। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र से कोचिंग गई एक युवती को एक युवक जबरन अपने साथ ले गया। युवती

Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र से कोचिंग गई एक युवती को एक युवक जबरन अपने साथ ले गया। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के ग्राम निजामपुर निवासी ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसें बताया गया कि सात सितंबर की उसकी पुत्री कोचिंग के लिए दोपहर को करीब एक बजे गयी थी । लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। उसके मिलने के संभावित स्थानों पर पुत्री की काफी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।
जानकारी करने पर पता चला कि उसका पड़ोसी निखिल कोचिंग से पुत्री को अपने साथ जबरन उठाकर ले गया है। इससे पूर्व भी आरोपी ने उनके साथ अपने भाई और पिता को लेकर घर में घुसकर गाली गलौज कर मारपीट की है। आरोपियों ने पीड़ितों और उनकी पुत्री को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी निखिल भी उनसे रंजिश रखता है। उसकी पुत्री को आरोपी निखिल से जान माल का खतरा है । पीड़िता ने पुत्री का जल्द से जल्द पता लगाने की पुलिस से गुहार की है।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


