नाबालिग किशोरी का अपहरण कर ले गया दूसरे समुदाय का युवक

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका की व्यक्त पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका की व्यक्तपीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका की व्यक्तपीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंक

नाबालिग किशोरी का अपहरण कर ले गया दूसरे समुदाय का युवक

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दूसरे समुदाय का युवक एक किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। पीड़ित परिजन ने पुत्री के साथ अनहोनी होने की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री संदिग्ध हालत में 28 मई को अचानक लापता हो गई। उसके मिलने के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच पता चला कि अरमार खान नाम का युवक उसकी पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है।

पीड़ित ने आशंका व्यक्त करते हुए पुलिस को बताया कि उसे डर है कि आरोपी उसकी पुत्री को जान से मारकर कहीं फेंक न दें।पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द पुत्री को सकुशल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की गुहार की है। वहीं पुत्री के अपह्त होने से परिजन काफी परेशान हैं।थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी के मिलने के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की जा रही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।