
जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन
Hapur News - हापुड़ के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय में समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने समायोजन, तकनीकी त्रुटियां और अन्य सेवा संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग की। बीएसए ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
हापुड़। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचकर बीएसए रीतू तोमर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने समायोजन एवं अन्य समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र यादव के नेतृत्व में जिला महामंत्री सत्येंद्र कुमार सिसोदिया, जिला कोषाध्यक्ष अनिल चौहान एवं ब्लॉक महामंत्री हापुड़ डॉ.वीरेंद्र कुमार के साथ अनेक शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग उठाई गई। सौंपे ज्ञापन में बताया कि समायोजन से संबंधित अनेक समस्याएं हैं। मानव संपदा पोर्टल पर व्याप्त विभिन्न प्रकार की तकनीकी त्रुटियां हैं।
चयन वेतनमान से संबंधित लंबित प्रकरण, जीपीएफ पासबुक का अद्यतन न होना, शिक्षकों की अन्य सेवा संबंधी समस्याएं बताई गई। बीएसए ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना एवं शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




