Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsTeacher s Negligence Leads to Child s Injury at School Investigation Underway
उंगली में चोट पर हंगामा, परिजनों ने बंद स्कूल के गेट में डाल दिया ताला

उंगली में चोट पर हंगामा, परिजनों ने बंद स्कूल के गेट में डाल दिया ताला

संक्षेप:

Hapur News - गणना प्रपत्र के बीच पढ़ाई कर रहे शिक्षकों को दौड़ने पर मजबूर होना पड़ा। स्कूल में एक बच्ची की उंगली दरवाजे में फंस गई, जिससे परिजन भड़क गए और हंगामा किया। आरोप है कि स्कूल स्टाफ ने बच्ची का उपचार नहीं किया। नगर शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।

Dec 08, 2025 11:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

गणना प्रपत्र के बीच बच्चों को पढ़ा रहे शिक्षकों को दौड़ लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दो दिन बार परीक्षा की तैयारी और एसआईआर में जुटे अध्यापक किसी भी तरह जल्द जल्द ही काम निपटाने में लगे हैं। इसी व्यस्तता में एक बच्चे की उंगली अचानक गेट के बीच में आने के बाद इतना हंगामा सोशल मीडिया पर वायरल हुआ कि लखनऊ से फोन घनघना गए। हालांकि बीएसए ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई है। सात वर्षीय फायजा पुत्री शफीक प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़ी में कक्षा दो में पढ़ती है। बताते हैं कि सोमवार दोपहर अचानक स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची के हाथ की उंगली में चोट लग गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके बाद उसे घर भेजा दिया गया। रोते हुए चोट लगी बच्ची के घर पहुंचने पर परिजन आग बबूला हो गए। तुरंत परिजन स्कूल पहुंचे और उन्होंने हंगामा किया। उन्होंने स्कूल के गेट पर ताला तक लगा दिया। परिजनों ने स्कूल स्टॉफ पर चोट लगने के बाद लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बिना चिकित्सक को दिखाये ही टॉफी देकर बच्ची को घर भेजने के आरोप लगाए गए हैं। परिजनों के हंगामे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी की गई। स्कूल स्टॉफ मौके पर नहीं मिला। आसपास के लोगों और बच्ची के परिजनों से पुलिस द्वारा बातचीत की गई। परिजनों ने बताया कि बच्ची की उंगली में चोट ज्यादा लगी है। स्कूल स्टॉफ ने बच्ची का उपचार नहीं कराया बल्कि मौके से सभी चले गए हैं। बच्ची का उपचार कराना चाहिए था। स्कूल स्टॉफ पर कार्रवाई होनी चाहिए। -नगर शिक्षा अधिकारी का कथन यह घटना संज्ञान में आई है। स्कूल के किसी स्टॉफ द्वारा बच्ची के साथ मारपीट नहीं की गई है बल्कि स्कूल के कमरे का दरवाजा बंद करते वक्त बच्ची की उंगली दरवाजे के बीच में आ गई थी। जिसके बाद उंगली हल्की नीली पड़ गई थी। बच्ची को तुरंत घर भेज दिया गया था। बाद में समस्त स्टॉफ बीएलओ ड्यूटी में चला गया था। स्कूल के गेट पर ताला लगाने की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। -मनोज गुप्ता, नगर शिक्षा अधिकारी हापुड़ -मामले की जांच कराएंगे:बीएसए यह मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच कराने के आदेश जारी किए गए हैं। टीम स्कूल में भेजकर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो सच्चाई सामने आएगी उसी के अनुसार आगे कार्रवाई की जायेगी। -रीतू तोमर, बीएसए हापुड़