Hapur News: बिना लाइसेंस चल रही कंफैक्शनरी की दुकान, जांच के लिए पहुंची खाद्य औषधि विभाग की टीम
Hapur News: कोतवाली हापुड़ क्षेत्र में शुक्रवार को एक निजी स्कूल की शिक्षिका को गलती से तेजाब की बोतल दे दी गई थी, जिसे उसने पानी की बोतल समझा। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में जांच जारी है और दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Hapur News: कोतवाली हापुड़ क्षेत्र में दिल्ली रोड पर स्थित मोहल्ला अर्जुन नगर में शुक्रवार को एक निजी स्कूल की शिक्षिका को पानी की बोतल समझकर गलती से तेबाज की बोतल दे दी। जिसके पीते ही शिक्षिका की हालत बिगड़ गई थी। जिसका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने दुकानदार और जहां से तेजाब आया था उन्हें जांच की। वहीं खाद्य औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। जिस दुकान से पानी की बोतल ली गई थी वहां से पानी की बोतल का नमूना लिया गया। विभाग से दुकानदार ने लाइसेंस नहीं लिया था जिस पर जाना किया जाएगा। वहीं शिक्षिका की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड पर मोहल्ला अर्जुन नगर निवासी एक युवती एक स्कूल में शिक्षिका है। शुक्रवार की शाम को वह मोहल्ले में स्थित एक सर्राफ की दुकान पर कुछ खरीददारी करने गई थी। जहां उसने प्यास लगने पर पानी मांगा तो पड़ोस की एक कंफैक्शनरी की दुकान से पानी की बोतल मंगवाई गई। युवती ने जैसे ही पानी पिया उसका गला जल गया और उसकी हालत खराब हो गई। आनन फानन में परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में युवती को नगर के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने मेरठ के एक अस्पताल के लए रैफर कर दिया था। जहां उसके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है।
जांच और कार्रवाई
वहीं शनिवार को मामले की जानकारी मिलने पर खाद्य औषधि प्रशासन के उपायुक्त चंद्रशेखर मिश्रा और निरीक्षक विपिन कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सर्राफा दुकानदार और कंफैक्शनरी दुकानदार से मामले की जानकारी ली। कंफैक्शनरी की दुकान से पानी का नमूना लिया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। खाद्य औषधि प्रशासन के उपायुक्त चंद्रशेखर मिश्रा ने बताया कि दुकानदार द्वारा विभाग से लाइसेंस भी नहीं ले रखा है, जिस पर चालान किया जाएगा। जिस बोतल में तेजाब था वह पुलिस के पास सील है। युवती के परिजन मेरठ अस्पताल में हैं, अभी शिकायत भी नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
पुलिस प्रतिक्रिया
वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कंफैक्शनरी दुकानदार से भी पूछताछ की जा रही है। जहां से तेजाब आया गया है उसके बारे में भी जानकारी की जा रही है। मामले की सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ निश्चित कार्रवाई की जाएगी।
FAQs
लेखक के बारे में
Mulit Tyagiमुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।
कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।
कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


