कर अधिवक्ताओं ने की फर्जी आईटीसी पर कार्रवाई की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्य कर विभाग को ज्ञापन सौंपा, जिसमें फर्जी बिलिंग और अवैध आईटीसी हस्तांतरण के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी राजस्व और ईमानदार व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। एसोसिएशन ने कर व्यवस्था में पारदर्शिता और ईमानदारी की आवश्यकता पर जोर दिया।

कर अधिवक्ताओं ने की फर्जी आईटीसी पर कार्रवाई की मांग

टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें फर्जी बिलिंग, अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) हस्तांतरण, कागजी फर्मों के संचालन तथा कर व्यवस्था में बढ़ती अनियमितताओं एवं ईमानदार करदाताओं तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

फर्जी बिलिंग और आईटीसी के प्रभाव

ज्ञापन में बताया गया कि फर्जी बिलिंग एवं अवैध आईटीसी के कारण न केवल सरकारी राजस्व को भारी क्षति हो रही है, बल्कि ईमानदार व्यापारियों एवं अधिवक्ताओं के हित भी प्रभावित हो रहे हैं। एसोसिएशन ने मांग की कि ऐसे मामलों में बी2बी लेन-देन, ई-वे बिल, बैंकिंग ट्रांजैक्शन एवं माल के वास्तविक मूवमेंट की गहन जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए । जो असल में माल फुटकर में नगद में बेचते हैं लेकिन पोर्टल पर आईटीसी किसी अन्य व्यापारी को हस्तांतरित कर देते हैं ।

Voice of UP

पारदर्शिता और ईमानदारी की आवश्यकता

हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष या व्यापारिक वर्ग को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि कर व्यवस्था में पारदर्शिता, ईमानदारी एवं कानून के शासन को मजबूत करना है। एसोसिएशन ने विभाग से अनुरोध किया कि फर्जी बिलिंग एवं अवैध आईटीसी नेटवर्क के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए तथा ईमानदार करदाताओं एवं अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जाए।इस अवसर पर हापुड़ टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नितिन गर्ग, महासचिव संजीव कुमार बंसल, जितिन अग्रवाल आदि मौजूद थे।

सामान्य प्रश्न

टैक्स बार एसोसिएशन ने किसके खिलाफ ज्ञापन सौंपा?
टैक्स बार एसोसिएशन ने राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।