क्रय-विक्रय समिति कार्यालय में लगी आग के मामले में मुकदमा दर्ज

Jan 21, 2026 01:04 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

Hapur News - हापुड़ में 18 जनवरी को क्रय विक्रय समिति में संदिग्ध आग लगने से कुछ अभिलेख जल गए। सचिव शोभित मोहन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आग की सूचना पाकर दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

क्रय-विक्रय समिति कार्यालय में लगी आग के मामले में मुकदमा दर्ज

हापुड़। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के फ्रीगंज रोड पर स्थित क्रय विक्रय समिति में बीती 18 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग में कुछ अभिलेख भी जल गए। इस बात की सूचना समिति के सचिव को मिली तो उन्होंने अज्ञात व्यक्ति पर आग लगाने का शक जाहिर करते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिला मेरठ के थाना टीपी नगर के शिव हरि मंदिर कॉलोनी निवासी शोभित मोहन फ्रीगंज रोड पर क्रय-विक्रय समिति में सचिव के पद पर तैनात हैं। उन्होंने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीती 18 जनवरी की सुबह करीब नौ बजे समिति के आसपास के लोगों से उन्हें सूचना मिली थी कि समिति में धुंआ दिखाई दे रहा है।

जिसकी सूचना दमकल केंद्र पर दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया ता। आग लगने से समिति के कुछ अभिलेख भी जल गए थे। उन्होंने शक जाता है कि यह आग किसी व्यक्ति के द्वारा लगाई गई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि सचिव की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही ऐसा करने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;