संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - कोटला मेवतियान में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। युवक के पिता की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पति-पत्नी के बीच विवाद के चलते युवक ने आत्महत्या की संभावना जताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की हुई मौत

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोटला मेवतियान में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मृतक के पिता की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की मौत का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोटला मेवतियान निवासी महीपाल सिंह के तीन पुत्र हैं। उनके बड़े पुत्र प्रवीन की दो साल पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद प्रवीन की पत्नी सारिका को उसके छोटे अंकित 35 वर्षीय के साथ विवाह करा दिया गया था।

अंकित पल्लेदारी कर अपने और परिवार का पालन पोषण कर रहा था। आए दिन पति और पत्नी के बीच किसी ना किसी बात पर विवाद होता रहता था। विवाद से परेशान होकर करीब 20 दिन पहले महीपाल सिंह अपने छोटे पुत्र निक्की और पत्नी के साथ पनी बेटी के यहां चंडीगढ़ चला गया था।बताया गया है कि सोमवार रात को एक बार फिर अंकित और उसकी पत्नी सारिका के बीच में विवाद हो गया था। जिसके बाद मोहित मकान के ऊपर बने कमरे में पहुंच गया। रात के समय जब सारिका कमरे में पहुंची तो अंकित का शव देखकर शोर मचा दिया। इसी बीच किसी ने मृतक के पिता को इस घटना की सूचना दी। महीपाल सिंह ने पुलिस को विवाद के बाद युवक की मौत की जानकारी दी तो पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मौत के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। जिसके बाद टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए। वहीं मोहल्ले में भी शोक की लहर दौड़ गई थी। बड़ी संख्या में लोग उसके घर पहुंच गए थे और परिजन को सांत्वना दी।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लग सकेगी। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख जांच की जा रही है।दंपति के बीच पहले भी हुआ था विवादथाना प्रभारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पता लगा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। एक बार हुए विवाद में उसने पहले भी फांसी लगाने का प्रयास किया था, जिसका वीडियो उसकी पत्नी ने बना लिया था।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।