संदिग्ध दशा में पति की मौत, पत्नी पर जहर देने का आरोप
Hapur News - हापुड़ के गांव गालंद में पत्नी से कहासुनी के बाद युवक भूपेंद्र की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में पत्नी से कहासुनी के बाद संदिग्ध परिस्थिति में युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर जहर देने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव गालंद निवासी भूपेंद्र पत्नी पूनम और तीन बच्चों के साथ रहता था। वह एक कंपनी में नौकरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा था। मंगलवार दोपहर को भूपेंद्र की किसी बात को लेकर पत्नी से कहासुनी हो गई। इस दौरान अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई।
आनन-फानन में भूपेंद्र को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान भूपेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। हर बिंदु को ध्यान में रखकर जानकारी की जा रही है। अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। पहले भी पत्नी ने किया था परेशान परिजनों ने बताया कि पहले में भी भूपेंद्र और पूनम की शादी 15 साल पहले हुई थी। आरोप है कि पूनम ने भूपेंद्र को पहले भी मानसिक रूप से परेशान किया था। पूनम ने अपने प्रेमी के साथ रहने के चलते आत्महत्या का भी प्रयास किया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


