संदिग्ध हालात में फांसी से लटककर युवक की मौत
Hapur News - संदिग्ध हालात में फांसी से लटककर युवक की मौत

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में एक युवक की संदिग्ध हालात में फांसी से लटककर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम नूरपुर निवासी अशोक का बीस वर्षीय पुत्र विकास उर्फ गणेश परिवार के साथ रहता है। खेती बाड़ी कर परिवार का हाथ बटाता था। रविवार की रात को वह कमरे में सोया हुआ था। सोमवार की सुबह को परिजन चाय देने के लिए उसके कमरे में गए तो गेट बंद मिला। रोशनदान में से देखा कि वह साड़ी से फंदा लगाकर लटका हुआ था।
इसे देख परिजन के पैरो तले जमीन खिसक गई। विकास की मौत की सूचना मिलने से परिजन में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई। काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस मामले की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। फार्रेसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया गया कि अशोक कुमार को दो पुत्र थी। एक पुत्र की बीमारी से कुछ साल पहले मौत हो गई थी,जबकि दूसरे पुत्र की अब मौत हो गई। उनके दो पुत्रियां हैं, दोनों का वह विवाह कर चुके हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


