
हापुड़ : संदिग्ध हालत में फांसी पर लटका मिला युवक, परिवार में कोहराम
Hapur News - हापुड़ के ग्राम नूरपुर में एक 20 वर्षीय युवक विकास उर्फ गणेश की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिवार को इस घटना से गहरा सदमा लगा है। युवक का शव कमरे में लटका मिला, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। ग्राम नूरपुर निवासी अशोक का 20 वर्षीय पुत्र विकास उर्फ गणेश परिवार के साथ रहता था। वह खेतीबाड़ी में परिवार का हाथ बंटाता था। रविवार रात वह कमरे में सोया हुआ था। सोमवार सुबह परिजन चाय देने उसके कमरे में गए तो गेट बंद था। रोशनदान से देखा तो वह साड़ी से फंदा लगाकर लटका हुआ था। यह देख परिवार में कोहराम मच गया।
काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अशोक कुमार के दो पुत्र थे। एक पुत्र की बीमारी के चलते कुछ साल पहले मौत हो गई थी, जबकि दूसरे पुत्र की अब मौत हो गई। दो पुत्रियां हैं, दोनों का विवाह हो चुका है। थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण पता चल सकेगा। जांच की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




