संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - शादी के दो साल बाद हुई घटना, पोस्टमार्टम और वैधानिक कार्रवाई शुरू शादी के दो साल बाद हुई घटना, पोस्टमार्टम और वैधानिक कार्रवाई शुरूशादी के दो साल बाद

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के ग्राम आलमनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका की शादी को अभी दो वर्ष ही हुए थे, जिसके चलते पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मजिस्ट्रेट को भी सूचना दे दी है। मंगलवार को ग्राम आलमनगर में एक महिला की संदिग्धपरिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में मृतका की पहचान अंजू 22 पत्नी अभिषेक निवासी ग्राम आलमनगर के रूप में हुई।थाना

प्रभारी इन्द्रकांत यादव ने बताया कि मृतक की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। विवाहिता की मौत किन परिस्थितियों में हुई, मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित मजिस्ट्रेट को सूचना दे दी गई है तथा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।