
गमगीन माहौल में मायके पक्ष ने किया सालवा का दफीना
Hapur News - गढ़मुक्तेश्वर के गांव दौताई में संदिग्ध परिस्थितियों में सालवा की मौत हो गई। उसका दफीना मायके पक्ष द्वारा किया गया जबकि ससुराल पक्ष शामिल नहीं हुआ, जिससे मायके पक्ष में रोष फैल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अभी तक कोई तहरीर दर्ज नहीं की गई है।
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव दौताई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, उसका दफीना मंगलवार की सुबह को मायके पक्ष के द्वारा किया गया। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने शामिल न होने से मायके पक्ष के लोगों में रोष व्याप्त है। क्षेत्र के गांव निवासी रिजवान अली की बेटी सालवा का निकाह करीब एक माह पूर्व गांव के ही रहने वाले फराहन अली के साथ हुआ था। निकाह के बाद ही उनकी बेटी ससुराल में किसी न किसी बात को लेकर तनाव में रहने लगी। बताया गया है कि रविवार की रात को वह खाना खाने के बाद कमरे में चली गई।
सुबह को सालवा के कमरे में बंद होने की सूचना मिली। सूचना पर परिवार के लोग समेत और पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने फोरेसिंग टीम की मौजूदगी में कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया। जहां महिला के शव को फंदे से उतारा गया। वहीं मृतका के ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे से उतारा पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को मृतका का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा, जहां मायके पक्ष के लोगों ने उसका दफीना किया, हालांकि ससुराल वाले दफीने में शामिल नहीं हो पाए, जिसको लेकर मायके पक्ष के लोगों में रोष व्याप्त है। हालांकि अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हो पाई है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि घटना में अभी तक कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हो पाई है। यदि कोई तहरीर प्राप्त होती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




