ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हापुड़चीनी मिलों पर किसानों के गन्ना बकाया भुगतान को लेकर सपाईयों ने दिया धरना

चीनी मिलों पर किसानों के गन्ना बकाया भुगतान को लेकर सपाईयों ने दिया धरना

किसानों की समस्याओं को लेकर और समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के ब्रजनाथपुर शुगर मिल के बाहर धरना...

चीनी मिलों पर किसानों के गन्ना बकाया भुगतान को लेकर सपाईयों ने  दिया धरना
हिन्दुस्तान टीम,हापुड़Mon, 30 Jul 2018 12:37 AM
ऐप पर पढ़ें

किसानों की समस्याओं को लेकर और समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के ब्रजनाथपुर शुगर मिल के बाहर धरना दिया। साथ ही तहसीलदार धौलाना को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। रविवार की सुबह को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ब्रजनाथपुर शुगर मिल पर धरना दिया। सपा के जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है। तथा कृषि प्रधान प्रदेश जिसमें गन्ना बड़े क्षेत्र में लाखों किसान उगाते हैं। देश में सबसे अधिक गन्ना पैदा उत्तर प्रदेश में ही होता है। लेकिन सरकार अपने वादों से पीछे हट रही है और किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है। 14 दिन में किसानों के गन्ने बकाया का भुगतान का वादा करने वाली सरकार चुप्पी साधे हुए है। छह माह बाद भी किसानों को उनके गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हुआ है। वर्ष 2017-18 में पूरे प्रदेश में किसानों का करीब 15 हजार करोड़ रुपया किसानों का चीनी मिल मालिकों पर बकाया है, लेकिन प्रदेश सरकार का किसानों के प्रति जो रवैय्या है वह सामने आ गया है। पूर्व राज्यमंत्री भूषण शरण त्यागी ने कहा कि पिछले वर्ष आलू, गेहूं, धान के किसानों को अपनी उत्पादन लागत मूल्य न मिलने से भारी निराशा मिली थी। इस कारण दर्जनों किसान आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर चुके हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने उनके परिवारों की कोई मदद नहीं की है। जबकि किसानों की परेशानियों का समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष सदन के सामने उठाते रहते हैं। किसान को अन्न दाता की संज्ञा दी जाती है। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशन सिंह तोमर ने कहा कि वर्तमान में गन्ना किसानों का 15 हजार करोड़ रुपया चीनी मिलों पर जो बकाया है उसका तत्काल भुगतान कराया जाए। 14 दिन में मय ब्याज के बकाया भुगतान कराने के लिए सरकार आगे आए। भारत सरकार द्वारा 275 रुपये प्रति कुंतल उचित एवं लाभकारी मूल्य एफआरपी घोषित लागत के हिसाब से कम है इसकी दर वृद्धि की जाए। सपाइयों ने मांगों को लेकर प्रदेश के राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन न्यायिक तहसीलदार पल्लवी सिंह को सौंपा। इस अवसर पर पुरुषोत्तम वर्मा, इमरान, श्यामसुंदर भुर्जी, मोहम्मद इमरान, शादाब राणा, अजय त्यागी, संजय गर्ग, निजामु, साजिद, हसमत अली, वसीम, गौरव गोयल, रविंद्र जैनवाल, समीर, जलालुद्दीन, प्रिया चौधरी, बुद्धप्रकाश कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें