
बैंककर्मी की आत्महत्या में बहनों और बहनोइयों पर केस दर्ज
Hapur News - गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ऑफिसर सिटी-एक सोसाइटी में हपुड़ के बैंककर्मी द्वारा 24 नवंबर की रात
गाजियाबाद। ऑफिसर सिटी-एक सोसाइटी में हपुड़ के बैंककर्मी द्वारा 24 नवंबर की रात 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने का मामले में नंदग्राम पुलिस ने मृत युवक की दो बहन और उनके पतियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस संबंध में मृतक की पत्नी ने शिकायत दी थी। आरोप है कि पति के बहन-बहनोई फ्लैट नाम करने के लिए ब्लैकमेल कर रहे थे। हापुड़ के नेहरू नगर में रहने वाली ऐश्वर्या सिंह ने 24 नवंबर को नंदग्राम थाने में दी शिकायत में बताया कि उनके 32 वर्षीय पति रोहित बत्रा एसबीआई हापुड़ की असौड़ा शाखा में कार्यरत थे। 24 नवंबर की सुबह करीब दस बजे वह रोजाना की तरह बैंक गए थे, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटे।
ऐश्वर्या का कहना है कि दोपहर 3.39 बजे पति ने उनको फोन किया। उन्होंने बताया कि उनकी बहन प्रियंका सेट्टी और सोनिका बत्रा राजनगर एक्सटेंशन की ऑफिसर सिटी सोसाइटी-एक में स्थित उनके फ्लैट को अपने नाम कराने का दबाव बना रही है। इस मामले में सोनिका बत्रा के आयकर विभाग में कार्यरत पति आशीष चावला और प्रियंका सेट्टी के पति शान सेट्टी भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। पति रोहित बत्रा ने बताया कि काफी लंबी बात है, जिसे वह घर आकर बताएंगे। उन्होंने इस संबंध में रिकॉर्डिंग कर रखने की बात भी कही थी। ऐश्वर्या का कहना है कि शाम तक पति घर नहीं आए तो उन्होंने डायल-112 पर फोन किया। पुलिस ने जांच की तो पति कि लोकेशन गाजियाबाद में मिली। ऑडियो क्लिप मिलने पर घर पहुंचे शाखा प्रबंधक ऐश्वर्या सिंह का कहना है कि कुछ समय बाद शाखा प्रबंधक अक्षय आए, जिन्होंने बताया कि उनके पास रोहित बत्रा ने ऑडियो क्लिप भेजी है। बाद में पता चला कि उनके पति संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में हैं। वह वहां पहुंची तो वह मृत अवस्था में मिले। पीड़िता का आरोप है कि पति की दोनों बहन और उनके पति उनके पति को हमेशा धमकी देते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। धमकी के चलते पति ने पुश्तैनी मकान पहले ही आरोपियों के नाम कर दिया था। इसके बावजूद वह उनके पति पर गाजियाबाद का फ्लैट नाम करने का दबाव डाल रहे थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उनके पति ने ऑफिसर सिटी-एक सोसाइटी की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की। एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय का कहना है कि मृतक की दोनों बहनों और बहनोइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




