Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsSudden Weather Change in Hapur Rain Brings Relief from Cold
 हापुड़ में अल सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में खिली धूप

हापुड़ में अल सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में खिली धूप

संक्षेप:

Hapur News - हापुड़ में अल सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में खिली धूप

Feb 01, 2026 07:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

हापुड़ का मौसम रविवार की अल सुबह अचानक बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, लेकिन कुछ देर बारिश के बाद ही मौसम साफ हो गया। दिन में तेज धूप खिली, जिससे सर्दी बढ़ने के बजाए लोगों को ठंड से राहत मिली। जबकि अधिकतम तापमान बढ़कर 21 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले दो दिन से हापुड़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। शनिवार को घना कोहरा छाए रहने के अलावा लोगों को गलन व सर्द हवाओं का सामना करना पड़ा। जिससे जनजीवन कांप उठा। उम्मीद थी कि अब कई दिन तक लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

लेकिन रविवार की रात आसमान में काले बादल छा गए। रात से ही बादलों की गड़गड़ाहट के साथ कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होने लगी। सुबह तक बारिश का यहीं सिलसिला जारी रहा। इससे शहर की सड़कों पर कीचड़ पसर गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन रविवार की सुबह नौ बजे से मौसम साफ होना शुरू हो गया। कुछ देर बाद ही धूप खिल गई। धूप इतनी तेज थी कि लोगों को सर्दी से राहत मिलती नजर आई। लोग कम गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। बारिश के बाद तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिली। हापुड़ का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो अब इस सप्ताह लोगों को ठंड से राहत मिली रहेगी। ----------------------------------------------------------------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;