
अलीगढ़ प्रदेश स्तरीय शतरंज ट्रायल में चार छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन
संक्षेप: Hapur News - अलीगढ़ प्रदेश स्तरीय शतरंज ट्रायल में चार छात्राओं का बेहतर प्रदर्शन
प्रदेश स्तरीय शतरंज ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन अलीगढ़ में हुआ। इसमें सभी जनपदों की केजीवीवी विद्यालयों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जनपद हापुड़ की चार छात्रों ने प्रतिभाग कर उत्तम प्रदर्शन किया। चार छात्राओं में से तीन छात्राएं उर्मी, जानवी केजीवीवी कुचेसर रोड चौपला, पल्लवी केजीवीवी डायट परिसर शामिल हैं। तीनों छात्राएं कक्षा सात में अध्यनरत हैं। ये बालिकाएं अक्टूबर माह में होने वाली प्रदेश स्तरीय फाइनल प्रतियोगिता में भाग लेंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रितु तोमर ने चयनित छात्रों को बधाई दी। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता, डीसी बालिका शिक्षा पूजा सैनी ने विजयी छात्रों को शुभकामनाएं दी हैं। जिला व्यायाम शिक्षा मनप्रीत खैरा और जिला व्यायाम शिक्षिका आशा ने चयनित छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।

इस दौरान रीता भाटी, मीनाक्षी मलिक, ललित चौधरी, अर्चना त्यागी,लीना शर्मा,अंजू शर्मा, अंजलि त्यागी, तरन्नुम, रोहिणी, सरोज देवी, दीपमाला ने बधाई दी हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




