बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िये हरिद्वार के लिए हुए रवाना
Hapur News - बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िये हरिद्वार के लिए हुए रवाना

हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले कांवड़ियों के लिए रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो की स्पेशल बस सेवा शुरू हो गई है। सोमवार को डिपो अधिकारियों ने कांवड़ियों की एक बस हरिद्वार भेजी। बस में 40 कांवड़िये हरिद्वार गए हैं। कांवड़ियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के दावे किए गए हैं। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कांवड़िये हरिद्वार जाने शुरू हो गए हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली हैं। सोमवार को हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने एक बस हरिद्वार भेजी है। बस में 40 कांवड़िये बम भोले के जयकारें लगाते हुए हरिद्वार गए हैं।
एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि हरिद्वार जाने वाले कांवड़ियों को डिपो बेहतर बस सेवा उपलब्ध करायेगा। हरिद्वार जाने के लिए कांवड़ियों की अतिरिक्त बस सेवा शुरू हो गई है। आगे जैसे-जैसे कांवड़ियों की संख्या बढ़ेगी, हरिद्वार रुट पर बसों की संख्या में भी वृद्धि कर दी जायेगी। कांवड़ियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराई जायेगी। हरिद्वार रुट पर बसों की कमी नहीं होने दी जायेगी। -10 बसें रिजर्व में रखी गई हापुड़। हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने कांवड़ियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए 10 रोडवेज बसें रिजर्व में रखने का निर्णय लिया है। यह इसलिए किया गया है ताकि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर तुरंत हरिद्वार रुट पर बसें संचालित की जा सकें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


