युवक को थर्ड डिग्री देने के आरोप में दो दरोगा हुए लाइन हाजिर
Hapur News - माधापुर निवासी युवक को थर्ड डिग्री देने के लगाया था आरोप माधापुर निवासी युवक को थर्ड डिग्री देने के लगाया था आरोपमाधापुर निवासी युवक को थर्ड डिग्री दे

सिंभावली थाना क्षेत्र के ग्राम माधापुर निवासी एक युवक को कमरे में ले जाकर थर्ड डिग्री देने के आरोप के मामले में एसपी ने सिंभावली थाने में तैनात आरोपी दोनों दरोगों को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी ने सीओ गढ़मुक्तेश्वर की रिपोर्ट पर यह कार्रवाई की है। ग्राम माधापुरा निवासी योगेंद्र ने 18 मई को एसपी से शिकायत की थी कि एक अप्रैल की रात को गंगा स्नान जाने के दौरान उसके गांव के ही दोस्त प्रशांत का सिखैड़ा में एक्सीडेंट हो गया था। पुलिस ने प्रशांत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर देख मेरठ के एक अस्पताल में रैफर कर दिया था।
जहां उपचार के दौरान प्रशांत की मौत हो गई थी। आरोप लगा था कि बिना शिनाख्त कराए ही पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया था। इस मामले में एसपी ने दोरोगा गोविंद सिंह व विकेश कुमार को निलंबित कर दिया था। इस मामले में योगेंद्र ने प्रशांत के परिजन व साथ धरना प्रदर्शन किया था।पीड़ित युवक का आरोप है कि 17 मई को सिंभावली पुलिस ने उसे करीब एक माह पहले हुई मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था और कमरे में ले जाकर दो घंटे तक थर्ड डिग्री दी थी। जिसमें उसकी हाथ की हड्डी टूट गई थी आरोप है कि पीड़ित के मुंह में पिस्टल दे दी थी। इस मामले की जानकारी मिलने पर एसपी ने मामले की जांच सीओ गढ़मुक्तेश्वर स्तुति सिंह को दी थी. सीओ ने थाने की सीसीटीवी रिकार्डिंग और दोनों पक्षों के बयान लेते हुए अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपी थी। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट पर दोनों दरोगा राहुल और यशपाल को लाइन हाजिर कर दिया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


