भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, धौलाना में समाजसेवियों ने पिलाई ठंडी शरबत

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - गुरुवार को न्यू केदार अली मार्किट में समाजिक संगठनों ने गर्मी से राहत देने के लिए ठंड़े शरबत की छबील लगाई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने इसका आनंद लिया और समाजसेवियों की सराहना की। आयोजकों ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है और वे भविष्य में भी ऐसी सेवाएं जारी रखेंगे।

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, धौलाना में समाजसेवियों ने पिलाई ठंडी शरबत

गुरुवार को कस्बे के बस स्टैंड़ स्थित न्यू केदार अली मार्किट में समाजिक संगठनों ने इस भीषण गर्मी में लोगों को राहत देने के लिए ठंड़े शरवत की छबील लगाई हैं। इस दौरान राहगीरों ,वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने ठ़डा शरबत पीकर बड़ी राहत महसूस की और पुनीत कार्य के लिए समाजसेवियों की जमकर सराहना की। छबील के आयोजकों ने बताया कि इस भीषण गर्मी के दौर में प्यासों को पानी और शरबत पिलाना ही सच्ची मानवता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है और भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए इस तरह के सेवा कार्य लगातार जारी रहेंगे।

इस मौके पर पूर्व मेला कमेटी अध्यक्ष असमोहम्मद कस्सार, अंकित कुमार, बसंत कुमार, विवेक ठाकुर, अजीत सिंह, दीपांशु राणा, भगत तोमर, भोले चौहान, राज राणा, रामकुमार शर्मा, आदि उपस्थित रहें। -------------------

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।