हापुड़ : स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - बिजली व्यवस्था को सुधारने के लिए ऊर्जा निगम द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन उपभोक्ता परेशान हैं। लाइनपार इलाके के कई मोहल्लों में लोग हंगामा कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें ज्यादा बिल और बिजली कटने की समस्याएं आ रही हैं। ऊर्जा निगम ने आश्वासन दिया है कि वे जल्दी समाधान करेंगे।

हापुड़ : स्मार्ट मीटर के विरोध में उपभोक्ताओं का अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर हंगामा

बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए घरों में ऊर्जा निगम द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। यह स्मार्ट मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। सोमवार को लाइनपार इलाके के कई मोहल्ले की महिलाएं व पुरुषों की भीड़ अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंच गई और हंगामा कर दिया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने विभिन्न प्रकार के आरोप-प्रत्यारोप लगाए। जिसके बाद मौके पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों को पुलिस को बुलाना पड़ा। बिजली चोरी रोकने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए ऊर्जा निगम घर-घर में स्मार्ट मीटर लगा रहा है। इन स्मार्ट मीटरों को लगाने का उद्​देश्य यह था कि बिजलीघर पर लगने वाली बिल जमा करने की दिक्कत से उपभोक्ताओं को राहत मिल जाए।

लेकिन, जिन-जिन स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। वहां पर अब दिक्कत उपभोक्ताओं को होने लगी है।सोमवार को लाइनपार इलाके की गांधी विहार कॉलोनी, पंचवटी कॉलोनी, वैशाली कॉलोनी, मिथलेश विहार, आवास विकास कॉलोनी सहित कई मोहल्ले की महिला और पुरुष एकत्रित होकर आवास विकास में स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंच गए। जहां पर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी और स्मार्ट मीटरों को उतारने का विरोध जताया गया। उपभोक्ताओं का कहना था कि स्मार्ट मीटर में ज्यादा रीडिंग आ रही है। जिन उपभोक्ताओं का माइनस में बिल चला जाता है तो बिजली अपने आप कट जाती है। जब उपभोक्ता बिल जमा कर देता है तो कई घंटों तक भी लाइन को जोड़ा नहीं जाता है। ऐसे में गर्मियों के दिनों में बिना बिजली के ना तो घरों में पानी आता है और ना ही घरेलू कार्य हो पाते हैं। जिस वजह से उपभोक्ताओं को कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा गलत तरीके से बिल आने की भी शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा दर्ज कराई गई।सैकड़ों उपभोक्ताओं की भीड़ के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उपभोक्ताओं ने समस्या के समाधान की मांग कर दी। जिसके बाद हंगामा और कार्यालय घेराव की सूचना पर कोतवाली नगर और महिला थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद उपभोक्ताओं को अधिकारियों ने जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर घर के लिए रवाना कर दिया। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं में सुधार नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।