Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsSix New Chikungunya Cases Reported in Hapur Health Department Issues Alert
जनपद में चिकनगुनिया के फिर छह संक्रमित मरीज मिले, अलर्ट जारी

जनपद में चिकनगुनिया के फिर छह संक्रमित मरीज मिले, अलर्ट जारी

संक्षेप:

Hapur News - जनपद में चिकनगुनिया के फिर छह संक्रमित मरीज मिले, अलर्ट जारी

Wed, 29 Oct 2025 06:47 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

जनपद हापुड़ में चिकनगुनिया के छह नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। जगह जगह स्वास्थ्य टीमें लार्वा नष्ट करने में टीमें जुटी हुई हैं। बदलते मौसम में जिले में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुखार के साथ डेंगू, मलेरिया के मरीज भी खूब मिल रहे हैं। अब जिले में चिकनगुनिया के संक्रमित मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। बुधवार को चिकनगुनिया के छह नए संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी मरीज गांव ढोलपुर में मिले हैं। छह मरीज मिलने के बाद सीएमओ के निर्देश पर गांव में स्वास्थ्य टीमें पहुंची और उन्होंने जगह-जगह लार्वा नष्ट करने के लिए अभियान चलाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जहां लार्वा मिला उसे तुरंत दवाईयों का छिड़काव कर नष्ट किया। -45 स्थानों पर लार्वा नष्ट किया हापुड़। स्वास्थ्य टीमों ने डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के अलर्ट के चलते विभिन्न गांवों और शहर के इलाकों में पहुंचकर 45 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया। लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से रोकथाम के तरीके भी बताए गए। -क्या है चिकनगुनिया हापुड़। चिकनगुनिया एडीज एजिप्टी नाम के मच्छर के काटने से होने वाले वायरस बुखार को कहते हैं। पहली बार अफ्रीका के मंकोडे द्वीप में चिकनगुनिया की शुरूआत हुई थी। -चिकनगुनिया के लक्षण मच्छर काटने के दो से सात दिनों के बाद चिकनगुनिया के लक्षण दिखाई देते हैं। इसके कारण तेज बुखार के साथ मांसपेशियों, जोड़ों और सिर दर्द की शिकायत होती है। चिकनगुनिया से शरीर पर चकत्ते लाल निशान निकल जाते हैं और प्रकाश सहन नहीं होता है। -अस्पतालों में दवाईयों की कोई कमी नहीं:सीएमओ बदलते मौसम में अस्पतालों में मरीज बढ़ रहे हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए जगह-जगह संचारी रोगों से रोकथाम के इंतजाम किए गए हैं। स्वास्थ्य कैंप कई स्थानों पर लगाये जा चुके हैं। अस्पतालों में दवाईयों की कोई कमी नहीं है। -डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ हापुड़