सीडीओ ने अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन केन्द्र का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - - डी.एफ.एस बाबूगढ़ पर उत्पादित किए जा रहे पारम्परिक एवं सेक्स सार्टिड सीमेन की समीक्षा कर दिए दिशा निर्देश

सीडीओ ने अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन केन्द्र का निरीक्षण कर जांची व्यवस्था

मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने मंगलवार को अतिहिमीकृत वीर्य उत्पादन केन्द्र बाबूगढ़ एवं राजकीय कृषि एवं पशुधन प्रक्षेत्र बाबूगढ़ का निरीक्षण किया गया। डी.एफ.एस बाबूगढ़ पर उत्पादित किए जा रहे पारम्परिक एवं सेक्स सार्टिड सीमेन की समीक्षा की गयी तथा प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली गई।संयुक्त निदेशक डा.संजीव कुमार ने बताया कि वर्तमान में साहीवाल, गिर, हरियाना, एच.एफ एवं मुर्रा नस्ल के पारम्परिक अतिहिमीकृत वीर्य का उत्पादन संस्था पर किया जा रहा है। अमेरिकन कंपनी ए.बी.एस को सेक्स सार्टिड सीमेन उत्पादन के लिए पशुपालन विभाग द्वारा चयनित किया गया है, जिसके द्वारा उत्पादन कार्य अगले माह से शुरू कर दिया जायेगा।राजकीय

कृषि एवं पशुधन प्रक्षेत्र बाबूगढ़ के निरीक्षण के दौरान प्रक्षेत्र प्रबंधक डा.रमेश सिंह ने बताया कि प्रक्षेत्र पर हरियाणा नस्ल की गायों के संवर्धन एवं चारा बीज उत्पादन का कार्य किया जाता है। वर्तमान में कुल 704 हरियाणा गोवंश प्रक्षेत्र पर पाले गए हैं। प्रक्षेत्र पर चारा बीज उत्पादन के साथ-साथ नैपियर घास की भी बुआई की गयी है जिसे किसानों को उपलब्ध कराया जाता है।निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक पशुपालन विभाग मेरठ मण्डल डा.मानव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.ओ.पी मिश्रा आदि शामिल रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।