Hapur News: भागवत कथा के श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन
हिन्दुस्तान, हापुड़
Hapur News: राजनी विहार कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर कथा वाचक जयप्रकाश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। श्रद्धालुओं ने सकटासुर और बकासुर के उद्धार तथा गोपाष्टमी पर गाय चराने की कथा सुनी। इस मौके पर कई प्रमुख व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Hapur News: रजनी विहार कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस कथा वाचक जयप्रकाश शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया। कथा में सकटासुर व बकासुर के उद्धार, पूतना वध, गोपाष्टमी पर गाय चराने, ब्रज में माखन चोरी तथा गिरिराज महाराज की महिमा और पूजन का प्रसंग सुनाया गया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस अवसर पर मुख्य यजमान देवेंद्र सिंह शिशोदिया, गजेंद्र सिंह तोमर, सुनील कुमार शिशोदिया, रामभूल राघव, मनोज तोमर, संदीप तोमर, कुलदीप तोमर, राजकुमार हलवाई, मंजू सिंह, मोहिनी, कांति, देवी, सरिता, सुनीता देवी, मधु सिंह, मूर्ति देवी, आशा देवी, रेणुलता तोमर, बबीता तोमर, मिथलेश देवी, नर्मदा तोमर, लता, मीना, सुषमा राघव और विमला देवी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
व्यवस्था नरेश बृजवासी और राजेश शर्मा ने संभाली।


