शौर्य फाउंडेशन ने छात्रों को बांटी पाठ्य सामग्री

Mar 10, 2026 12:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - - श्रीभागीरथी संस्कृत महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए किया प्रेरित फोटो ,209 गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। नगर स्थित श्

शौर्य फाउंडेशन ने छात्रों को बांटी पाठ्य सामग्री

नगर स्थित श्रीभागीरथी संस्कृत महाविद्यालय में सोमवार को शौर्य फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान छात्रों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में शौर्य फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सपा नेता आशुतोष शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने छात्रों को कॉपी, पेन सहित अन्य अध्ययन सामग्री वितरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की मजबूत नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों से कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर लगातार मेहनत करने की अपील की। आशुतोष शर्मा ने कहा कि समाज में शिक्षा का प्रसार बेहद जरूरी है और इसी उद्देश्य से शौर्य फाउंडेशन समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

संस्था का प्रयास है कि जरूरतमंद और मेधावी विद्यार्थियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि वे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें।इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों को अनुशासन और नियमित अध्ययन का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने पाठ्य सामग्री मिलने पर खुशी जताते हुए संस्था का आभार व्यक्त किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।