दुकान कब्जे के विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - गंगा नगरी में दुकान के कब्जे को लेकर विवाद बढ़ गया है। पीड़ित दुकानदार योगेंद्र कुमार ने आरोप लगाया है कि 11 मई को चेतन शर्मा और उसके साथियों ने दुकान में तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट की। मामला न्यायालय में विचाराधीन है, फिर भी आरोपियों का दबाव बना हुआ है।

दुकान कब्जे के विवाद में मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

गंगा नगरी में दुकान के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया। पीड़ित दुकानदार ने आरोप लगाया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और उसके साथ मारपीट की। ब्रजघाट निवासी योगेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह आरती स्थल के पीछे स्थित नगर पालिका की दुकान नंबर एक का संचालन करता है। उक्त दुकान को लेकर उसका और ग्राम पलवाड़ा निवासी चेतन शर्मा के बीच विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय सिविल में विचाराधीन है तथा न्यायालय से स्टे ऑर्डर भी प्राप्त किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि इसके बावजूद चेतन शर्मा और बलवीर लगातार दुकान को जबरन खाली कराने का दबाव बना रहे हैं।

आरोप है कि दोनों आए दिन गाली-गलौज और झगड़ा करते हैं। योगेंद्र कुमार के अनुसार 11 मई की रात चेतन शर्मा, बलवीर और कुछ अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचे और वहां रखे सामान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।