गंगा सप्तमी कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई

Apr 07, 2026 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - बहादुरगढ़ के गांव पुष्पावती पूठ में शिवगंगा आरती समिति की बैठक हुई। समिति ने मां गंगा के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की योजना बनाई है, जिसमें पंचामृत अभिषेक, सुंदरकांड पाठ, यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कई प्रमुख अतिथि भी शामिल होंगे।

गंगा सप्तमी कार्यक्रम को लेकर बैठक हुई

बहादुरगढ़ क्षेत्र स्थित गांव पुष्पावती पूठ में शिवगंगा आरती समिति द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष आदेश शर्मा ने की। समिति महामंत्री पंडित विनोद शास्त्री ने बताया मां गंगा मोक्षदायिनी है पतित पावनी है प्रत्येक शुभ या शुभ कार्य करने के लिए गंगाजल की आवश्यकता होती है, ऐसे ही जीवन में गंगा का दर्शन गंगा स्नान जितनी बार मिल जाए उतना ही काम होता है। गंगा प्रत्यक्ष देवता है शिवगंगा आरती समिति गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां गंगा जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मना रहीं हैं। मां गंगा के मंदिर में पंचामृत से मां गंगा के विग्रह का अभिषेक होगा श्रृंगार होगा।

तदोपरांत संगीत में सुंदरकांड का पाठ झांकियां कवियों द्वारा कविताएं प्रस्तुत की जाएगी। इस अवसर पर गंगा घाट को अनेक गुब्बारों व विभिन्न प्रकार के सुंदर फूलों द्वारा सजाया जाएगा। गंगा समिति द्वारा मां गंगा की नित्य प्रति होने वाली आरती का भी दर्शन होगा एवं पांच विद्वान द्वारा यज्ञ व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष चुनमुन स्वामी उर्फ प्रदीप शर्मा एवं हरिश्चंद्र खड़गवंशी को बनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर एवं अमरोहा लोकसभा सांसद कंवर सिंह तंवर विशिष्ट अतिथि गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया पूर्व मंत्री मदन चौहान सपा राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर विवेक कृष्ण अत्री आचार्य, दिनेश आर्य आचार्य, महात्मा तिवारी, कलवा केवट, चरण सैनी, दिनेश शर्मा, संजीव शर्मा, डॉक्टर महेश सैनी, रमेश केवट, कृष्ण अवतार, योगेश शर्मा, दिनेश अग्रवाल, आदेश शर्मा, राजू वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।