श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया शनिदेव जन्मोत्सव

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

रविवार को शनिधाम कॉलोनी के श्री शनिदेव मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूजा-अर्चना, केक काटने, विशाल भंडारे और भव्य शनि जागरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए भाग लिया। ट्रस्ट अध्यक्ष अभिषेक तोमर ने आयोजन की सफलता का जिक्र किया।

श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया शनिदेव जन्मोत्सव

रविवार को शनिधाम कॉलोनी स्थित श्री शनिदेव मंदिर में शनिदेव जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। श्री शनिदेव मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद केक काटकर जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान विशाल भंडारे और भव्य शनि जागरण का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ट्रस्ट अध्यक्ष अभिषेक तोमर एडवोकेट ने बताया कि धौलाना में यह लगातार दूसरा भव्य आयोजन था, जिसे श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग और आस्था प्राप्त हुई। शनिवार देर रात तक चले शनि जागरण में भजन गायकों ने भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिरस से सराबोर कर दिया।

श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए और पूरा मंदिर परिसर जय शनिदेव के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर नितेश आत्रेय, मुकेश कुमार वर्मा, राजेश मास्टर, परविंदर तिवारी, राजीव जोशी, अधिवक्ता लक्ष्मण शिशौदिया, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री रेनू शिशौदिया, पिंटू यादव आदि उपस्थित रहें।------------------

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।