Hapur News: बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, तीन बिजली घर ठप

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: हापुड़ में मंगलवार रात मौसम अचानक बदल गया, जिससे झमाझम बारिश हुई। इस बारिश के कारण बिजली व्यवस्था में फाल्ट आ गया, और तीन बिजली घरों की सप्लाई ठप हो गई। रात एक बजे के बाद फिर से आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Hapur News: बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, तीन बिजली घर ठप

Hapur News: हापुड़ में मंगलवार की रात मौसम अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए। कुछ देर बाद आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। करीब आधा घंटे की बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। दिल्ली रोड 33केवी लाइन में फाल्ट होने से तीन बिजली घरों की सप्लाई ठप हो गई। रात एक बजे तक बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हापुड़ में मंगलवार को दिनभर भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो गया। लेकिन रात करीब साढ़े नौ बजे आसमान में घने काले बादल छा गए। इसके बाद आंधी के साथ झमाझम बारिश होने लगी। करीब आधा घंटे तक आंधी के साथ बारिश की बूंदे गिरती रही। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन दिल्ली रोड 33केवी लाइन में फाल्ट हो गया। जिस कारण दिल्ली रोड, रामपुर रोड और टाउन हॉल बिजली घर की आपूर्ति ठप हो गई。

बारिश थमने के बाद बिजली आपूर्ति में समस्या

बारिश थमने के बाद विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट दुरूस्त कर आपूर्ति को बहाल किया, लेकिन दस मिनट ही बिजली सुचारू रह सकीं और दोबारा फाल्ट होने के बाद आपूर्ति बंद हो गई। ऐसे में उपभोक्ताओं ने बिजली घरों के फोन घनघनाने शुरू कर दिए। लेकिन बिजली दुरूस्त करने में करीब तीन घंटे का समय लग गया। ऐसे में रात के समय उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशान होना पड़ा। हालांकि रात करीब एक बजे फाल्ट दुरूस्त कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया, तब जाकर लोगों ने चैन की नींद ली।

कम वॉल्टेज से प्रभावित मोहल्ले

मोदीनगर रोड बिजली घर से जुड़े कई मोहल्लों में लॉ वॉल्टेज से शोपिस बने एसी-कुलर इन दिनों उमस भरी गर्मी में बिजली व्यवस्था गड़बड़ा रही है। हापुड़ के स्टेशन असोड़ा रोड़, ओम विहार, शांति कॉलोनी, जय विहार, हर्ष विहार में पिछले दो दिन से रोजाना रात में सॉ वोल्टेज के कारण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। स्थानीय निवासी अमित त्यागी ने बताया कि मच्छरों के कारण लोग रात में सो नहीं रहे है, कम वॉल्टेज के कारण पानी मोटर, कूलर, एसी न चलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि रात में बामुश्किल 100 से 150 वोल्ट के बीच ही बिजली मिल रही है। इस अवसर पर विकास शर्मा गुडडू, चछु त्यागी, रवीश चौधरी, श्रेष्ठ शर्मा, आकाश त्यागी, रामकुमार, श्रीयान शर्मा आदि मौजूद रहे।

बिजली की समस्या से निराश उपभोक्ता

बारिश के बाद भीषण गर्मी से बिलबिलाए उपभोक्ता: मंगलवार की रात झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन बुधवार की सुबह से मौसम साफ था और दिनभर तेज धूप खिली। मौसम में नमी होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। ऐसे में एसी कमरों से बाहर निकलते ही लोगों का पसीना टपकने लगा, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अधिक्षण अभियंता की टिप्पणी

बोले अधिक्षण अभियंता: बारिश की वजह से फाल्ट हो गया था, जिस कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। बारिश बंद होने के बाद आपूर्ति को बहाल कर दिया गया था। आवास विकास के कई मोहल्लों में लॉ वॉल्टेज की समस्या की जांच कराई जा रही है।

सुभाष चंद मौर्य, अधिक्षण अभियंता, हापुड़

सबसे सामान्य प्रश्न

बारिश के कारण किस चीज़ में फाल्ट आया?
बारिश के कारण दिल्ली रोड 33केवी लाइन में फाल्ट आया।
Mulit Tyagi

लेखक के बारे में

Mulit Tyagi

मुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।

कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।

कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।