Hapur News: बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, हर ओर पानी-पानी

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: खुलवाया नाला - शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों में हुआ जलभराव - जलभराव होने से लोगों का घरों से बाहर निकलना हुआ मुश्किल - अत्याधिक बारिश व बज

Hapur News: बारिश ने खोली ड्रेनेज व्यवस्था की पोल, हर ओर पानी-पानी

Hapur News: हापुड़। तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। कई दशक बाद हुई तीन दिन लगातार बारिश ने पालिका के दावों की पोल खोल कर रख दी है। आसमान से बारिश शहर के लिए आफत बनकर बरस रही है। जबकि जंगल के लिए सोना बनकर बरस रही है। बारिश से शहर जलमग्न हो गया है। नाले और नालियों का पानी बरसात के पानी के साथ मिलकर सड़क पर बह रहा है। जिससे शहर की प्रमुख सड़कों से लेकर गली मोहल्लों में जलजमाव हो गया है। आलम यह है कि कई मोहल्लों में घरों के अंदर तक पानी भर गया है। जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लगातार बारिश ने नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की भी पोल खोल दी। बारिश 300 एमएम से ज्यादा पड़ गई जिसने कई साल का रिकार्ड तोड दिया है。

बारिश का दौर

जिलेभर में बुधवार से बारिश का दौर शुरू हुआ था। गुरुवार को पूरे दिन बारिश का दौर चला। कभी तेज तो कभी रिमझिम बरसात होती रही। जिससे पूरा शहर पानी में डूब गया। कहीं दो फीट पानी तो कहीं तीन से चार फीट तक पानी भर गया। हालांकि देर रात तक कुछ जगह का पानी निकल गया। लेकिन कई सड़कों पर पानी भरा रहा। शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक बारिश थमी रही। लेकिन रात को फिर बारिश का दौर शुरू हो गया और सड़कों पर पानी भरने लगा।

जलभराव की स्थिति

जिन सड़कों पर गुरूवार का ही पानी भरा था, वहां स्थिति ज्यादा खराब रही। हालांकि जिन सड़कों का पानी उतर गया था, वहां कुछ देर को पानी भरा और फिर निकासी हो गई। कुछ देर की बारिश में ही नाले ओवर फ्लो हो गए। छोटे-बड़े नाले भरकर सड़क पर आ गए। शहर के कई मोहल्लों में जलभराव होने से लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। हालांकि बारिश की वजह से गर्मी से राहत रही।

नगर पालिका की व्यवस्था

------------------------------

आज पहुंची पालिका, नालों से निकाली पिन्नी और गंदगी

फोटो---

बारिश में पालिका की ड्रेनेज व्यवस्था धड़ाम:

बारिश की वजह से शहर के हर कोने में जलभराव हो गया। आलम यह था कि दो पहिया तो दूर चार पहिया वाहन भी पानी में फंसते नजर आए। ऐसे में नगर पालिका के जलभराव रोकने के सारे उपाय फेल साबित हुए। क्योंकि पालिका द्वारा जलभराव रोकने के लिए कोई योजना नहीं बनाई और न ही इस दिशा में कोई काम किया गया। नालियां पूरी तरह चौक पड़ी है, नालों की सफाई नहीं कराई गई। जिसका खामियाजा पूरे शहर को उठाना पड़ा। कुल मिलाकर शुक्रवार को पालिका के कर्मियों ने नाले की सफाई की। जिसमें निकली गंदगी ने पानी को रोक रखा था। ईओ संजय मिश्र और व्यापारी नेता ललित छावनी आदि भी मौके पर रहें।

----------------------------------

सब्जी की फसल हुई तबाह

हापुड़, जयविहार कालोनी जल मग्न हैं तो जंगल में लौकी और गोभी की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। हापुड़ के आसपास के गांवों के किसान ज्यादातर सब्जी की फसल बोते हैं। लेकिन तीन दिन की मूसलाधार बारिश ने सब्जी को तबाह कर दिया है।

सामान्य प्रश्न

हापुड़ में बारिश से क्या स्थिति बनी?
हापुड़ में बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है और शहर जलमग्न हो गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।