Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsSevere Heatwave Hits Hapur After Rain Temperatures Soar to 34 C
 बारिश बंद, अब धूप ने दिखाए तेवर

बारिश बंद, अब धूप ने दिखाए तेवर

संक्षेप:

Hapur News - बारिश बंद, अब धूप ने दिखाए तेवर

Sep 11, 2025 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

हापुड़ में बारिश छूमंतर होते ही सूर्यदेव ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरूवार को सुबह दस बजे से ही सूरज तपने लगा। दोपहर के समय धूप के संपर्क में आने वाले लोगों को शरीर झुलसाने वाली गर्मी का अहसास हुआ। इससे लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। जबकि तापमान करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। अगस्त माह के अंत से ही मौसम मेहरबान था। करीब 15 दिन हापुड़ में कभी बादल तो कभी झमाझम बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया था। ऐसे में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच गया था। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन अब तीन चार दिन से मौसम ने अपने तीखें तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। गुरूवार को भी सुबह से ही मौसम साफ होने के कारण तेज धूप खिली। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे ही सूर्यदेव की किरण तल्ख होती चली गई। इससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय घर से बाहर निकले लोग सीधा धूप के संपर्क में आने से बचते रहे। हालांकि छांव में लोगों को फिर भी राहत मिली रही। मौसम साफ होने के कारण हापुड़ का अधिकतम तापमान बढ़कर 34 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में अभी तेज धूप जारी रहने की संभावना जताई है।