गर्मी के प्रचंड ने लोगों को रुलाया

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - रविवार को चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में कैद रहे और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। अगले दो-तीन दिन में मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है।

गर्मी के प्रचंड ने लोगों को रुलाया

रविवार को चिलचिलाती धूप लोगों के होश उड़ाए रही। गर्मी से लोग परेशान रहे। दोपहर के समय सड़क और बाजारों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में कैद रहे। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज हवा चलने गर्मी से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। अगले दो-तीन दिन के अंदर फिर मौसम बदल सकता है। इसकी संभावना जताई जा रही है। पिछले कई दिनों से आसमान में बादल छाए रहने व हल्की बारिश के चलते मौसम सुहाना हो रहा था लेकिन रविवार से फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाए हैं।

सुबह से ही चिलचिलाती धूप लोगों के होश उड़ाए रहे। गर्मी के चलते बाजार, सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। सड़क से लेकर खेती-बाड़ी पर भी गर्मी का असर देखा गया। गर्मी के चलते बाजारों में खरीदारी प्रभावित हुई है। बाजार में दोपहर के समय बहुत कम ग्राहक की खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। एक-दो दिन बाद फिर मौसम बदल सकता है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।