Hindi NewsUttar-pradesh NewsHapur NewsSevere Cold Hits Hapur as New Year Begins Blanket Distribution by MLA
 कड़ाके की ठंड से हुई नए साल की शुरुआत

कड़ाके की ठंड से हुई नए साल की शुरुआत

संक्षेप:

Hapur News - नए साल की शुरुआत हापुड़ में कड़ाके की ठंड के साथ हुई। शीतलहर और गलन ने लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस रहा। बाजारों में चहल-पहल कम हो गई। विधायक विजयपाल आढ़ती ने जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए, यह कहते हुए कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान में नहीं सोएगा।

Jan 01, 2026 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share Share
Follow Us on

नए साल की शुरुआत हापुड़ में कड़ाके की ठंड के साथ हुई। शीतलहर और गलन की दोहरी मार ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। दोपहर में भी आसमान में बादल छाए रहे, ऐसे में लोगों को ठंड से कोई खास राहत नहीं मिल सकीं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गुरुवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान एक डिग्री लुढ़ककर 18 और न्यूनतम एक डिग्री चढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले कई दिनों से हापुड़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दो दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए है। बुधवार की देर रात हापुड़ में कोहरा छाया, लेकिन गुरूवार की सुबह कोहरा शीतलहर से हट गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे यातायात पटरी पर आ गया। लेकिन कोहरा छंटने के बाद आसमान में बादल छा गए। हालांकि दोपहर 12 बजे सूर्यदेव ने बादलों की ओट से बाहर निकले, लेकिन मिनटों में ही सूर्यदेव दोबारा बादलों में छिप गए। ऐसे में दिनभर धूप नहीं खिलने से मौसम सर्द हो गया। एक तरफ मौसम में गलन तो दूसरी तरफ शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाने के लिए मजबूर कर दिया। अधिकांश लोगों ने घर में कैद रहना ही मुनासिब समझा। ऐसे में बाजार और सड़कों पर आमदिन के मुकाबले कम चहल पहल नजर आई। मजबूरन घर से बाहर निकले लोग भी ठिठुरते रहे। उधर जैसे जैसे दिन ढलने लगा, वैसे वैसे ही सर्दी का प्रकोप भी बढ़ने लगा। सही शाम बाजारों व चौराहों पर अलाव जल गए। लोगों ने अलाव के पास खड़े होकर ठंड से राहत पाने का प्रयास किया। लेकिन अलाव के पास से हटते ही लोगों को दोबारा ठंड का प्रकोप झेलना पड़ा। वहीं शाम के समय बाजारों में दुकान समय से ही बंद हो गई, जिससे बाजार व सड़के सुनसान हो गई। ------------------------------------------------------- विधायक ने वितरित किए कंबल: सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने अपने मिनाक्षी रोड स्थित कैंप कार्यालय पर गुरूवार को जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान में नहीं सोएगा। हर किसी जरूरतमंद लोगों को कंबलों का वितरण किया जा रहा है। ताकि इन्हें ठंड से बचाया जा सकें।