बाइक की टक्कर से युवक की टांग टूटी, शरीर पर हुए जख्म
Hapur News - हापुड़ के गांव ट्याला से घरेलू सामान खरीदने जा रहे बाइक सवार युवक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की टांग टूट गई और उसे गंभीर चोटें आईं। घायल के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने की तैयारी कर रही है।

देहात हापुड़ थाना क्षेत्र के गांव ट्याला से हापुड़ घरेलू सामान लेने के लिए आ रहे बाइक सवार एक युवक को दूसरी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हेा गया और उसकी टांग टूट गई। साथ ही उसके शरीर पर कई जख्म भी हो गए। जिसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब घायल के पिता ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव ट्याला निवासी ओमपाल ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका पुत्र संदीप बीती 23 मार्च की शाम को अनी बाइक पर सवार होकर घरेलू सामान खरीदने के लिए हापुड़ आ रहा था।
जैसे ही संदीप किठौर रोड पर स्थित इसरार डग के सामने पहुंचा तो तभी सामने से विपरीत दिशा से आई एक बाइक ने संदीप की बाइक में टक्कर मार दी जिसकी वजह से संदीप की टांगे टूट गई तथा शरीर पर अन्य जगह भी गंभीर चोटें आईं। उसका पुत्र इस समय पिलखुवा के एक अस्पताल में भर्ती है तथा उसके दो ऑपरेशन भी हो चुके हैं। अभी भी उसके पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है।इस मामले में देहात थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही बाइक नंबर के आधार पर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।-------
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


