Hapur News: शर्मसार: रिश्ते के नाना ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

Hapur News: धौलाना क्षेत्र में एक सात साल की बच्ची के साथ उसके रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी फरार है। बच्ची का इलाज मेरठ में जारी है।

Hapur News: शर्मसार: रिश्ते के नाना ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर

Hapur News: धौलाना थाना क्षेत्र के गांव में मामा के घर पढ़ाई के लिए रह रही सात साल की मासूम के साथ रिश्ते में नाना लगने वाले अधेड़ न घर पर अकेले देख दुष्कर्म कर दिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला, जिसको आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर दशा के चलते मासूम बच्ची को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर आरोपी नाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि आरोपी फरार हो गया है। धौलाना के एक गांव में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

मामले में बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार (रिश्ते में नाना का भाई) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।​ पुलिस के अनुसार बच्ची अपने रिश्ते के मामा के घर रहकर पढ़ाई व देखभाल के लिए रह रही थी। बताया गया है कि उसकी नानी नोएडा रहती है जबकि मां हरियाणा में रहती है। नाना के भाई ने बच्ची के साथ तीन दिन पहले रेप किया, जिसका उसके भाई ने विरोध किया तो उस बच्ची के दस वर्षीय मानसिक रुप से बीमार भाई के साथ मारपीट की। बच्चों ने यह घटना नानी को फोन पर बताई, जिसने घर आकर बच्ची को सरकारी अस्पताल दिखाया। बच्ची की हालत गंभीर देख उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि मां ने शुक्रवार की रात को घर पहुंचकर 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन बच्ची को लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे। चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेरठ स्थित हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल मेरठ में बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत अब स्थिर है।धौलाना थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि पीड़िता की मां की लिखित शिकायत के आधार पर संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: शर्मसार: रिश्ते के नाना ने मासूम बच्ची से किया दुष्कर्म, हालत गंभीर