स्कूल वैन को पिकअप ने मारी टक्कर, दो बच्चे घायल

Apr 08, 2026 12:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में एक स्कूल वैन को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और अन्य को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना उस समय हुई जब वैन स्कूली बच्चों को अलग-अलग गांवों से स्कूल ले जा रही थी।

स्कूल वैन को पिकअप ने मारी टक्कर, दो बच्चे घायल

बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही स्कूल वैन को पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी, जिसमें सवार दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य को मामूली चोट आई है। घटना के बाद पुलिस में अफरा तफरी मच गई ।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया है। क्षेत्र के एक स्कूल की वैन का चालक क्षेत्र के अलग-अलग गांव से स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल के लिए जा रहा था। जैसे ही वह बहादुरगढ़ रोड पर पहुंचा तो पीछे से आई पिकअप गाड़ी ने स्कूली वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें सवार यश एंव चिराग दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि अन्य बच्चों को मामूली चोट आई है।मामले

की जानकारी जैसे ही स्कूल शिक्षक एवं पुलिस को लगी तो उनमें अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल में भर्ती गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।