Hapur News: ब्रजघाट में प्रधानाचार्या को बंधक बनाकर लूटपाट, चार बदमाशों ने मचाया आतंक

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News: गए आरोपी, पुलिस जांच में जुटी फोटो,200,201 ब्रजघाट, संवाददाता। गंगा नगरी ब्रजघाट में सोमवार देर रात चार बदमाशों ने स्कूल की प्रधानाचार्या को बंधक बनाक

Hapur News: ब्रजघाट में प्रधानाचार्या को बंधक बनाकर लूटपाट, चार बदमाशों ने मचाया आतंक

Hapur News: गंगा नगरी ब्रजघाट में सोमवार देर रात चार बदमाशों ने स्कूल की प्रधानाचार्या को बंधक बनाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने प्रधानाचार्या के दांत तोड़ दिए और मारपीट कर चेहरे पर चोट पहुंचाई है। बदमाश आश्रम और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी अपने साथ ले गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता अंजला बंसल ने बताया कि वह गंगा नगरी स्थित ओंकार राजेश्वर स्वामी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या के पद पर तैनात हैं। वह स्कूल के बराबर में स्थित आश्रम में रहती हैं।

सोमवार देर रात चार बदमाश उनके घर में घुस आए। इसी दौरान जब वह शौच के लिए उठीं तो बदमाशों ने उनके मुंह पर कपड़ा बांध दिया और उन्हें बंधक बनाकर लूटपाट की। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आश्रम और स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर भी अपने साथ ले गए। इससे घटना से जुड़े सुराग जुटाने में पुलिस को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। घटना के बाद पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस वारदात से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। हालांकि, अभी तक लूटे गए सामान और उसकी कीमत के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।सीओ राहुल यादव का कहना हैं कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद खुलासे के लिए टीम गठित कर दी गई है

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: ब्रजघाट में प्रधानाचार्या को बंधक बनाकर लूटपाट, चार बदमाशों ने मचाया आतंक