
विद्या भारती भारत का गैर सरकारी सहायता प्राप्त सबसे बड़ा संगठन : प्रदीप
Hapur News - हापुड़ के सरस्वती बाल मंदिर में विद्या भारती मेरठ प्रांत द्वारा समर्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रदीप कुमार ने कहा कि विद्या भारती भारत का सबसे बड़ा गैर सरकारी संगठन है। इस कार्यक्रम में भविष्य में विद्यालयों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया गया।
हापुड़। मोदीनगर मार्ग स्थित सरस्वती बाल मंदिर में विद्या भारती मेरठ प्रांत द्वारा समर्पण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें अतिथियों ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या भारती मेरठ प्रांत के संगठन मंत्री प्रदीप कुमार ने कहा कि विद्या भारती भारत का गैर सरकारी सहायता प्राप्त सबसे बड़ा संगठन है। हमारे संगठन का कार्य भारतीय सभ्यता और संस्कृति को बढ़ावा देना है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विद्या भारती ने गोरखपुर में पहले शिशु मंदिर की आधारशिला रखी। वह छोटा सा वृक्ष जो गोरखपुर में लगाया था आज वटवृक्ष बनकर पूरे भारत में फैल गया है। मुख्य वक्ता विद्या भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवनीश भटनागर ने कहा कि हमारा लक्ष्य आने वाले वर्षों में हजारों से लाखों की संख्या में विद्यालय खोलने का है।
जिसमें एकल विद्यालय, शिशु मंदिर एवं माध्यमिक विद्यालयों के साथ साथ दूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्यालय खोलने का प्रमुख लक्ष्य है। विशिष्ट अतिथि विशोक शर्मा ने विचार रखें। विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार अग्रवाल ने अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष विजेंद्र माहेश्वरी, शिशु एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष संजय कृपाल, स्वाति गर्ग, पूनम अग्रवाल, नरेश गर्ग, डॉ.सौरभ गोयल, अशोक बबली, सचिन एसएम, मुरली, हरीश मित्तल, प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




