हापुड़ : सेल्समैन ने दोस्त के साथ मिलकर वाइन शॉप से रुपये किए चोरी

Mar 09, 2026 12:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - हापुड़ में मॉडल वाइन शॉप के सेल्समैन आशीष यादव ने अपने दोस्त ब्रिजेश यादव के साथ मिलकर 3.50 लाख रुपये चुराए। इंचार्ज सतेंद्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

हापुड़ : सेल्समैन ने दोस्त के साथ मिलकर वाइन शॉप से रुपये किए चोरी

हापुड़। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मॉडल वाइन शॉप में सेल्समैन अपने दोस्त के साथ मिलकर 3.50 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया। वाइन शॉप के इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस में दर्ज मुकदमे में उत्तराखंड जिला नैनीताल हल्द्वानी निवासी सतेंद्र नेगी ने बताया कि वह मॉडल वाइन शॉप में बतौर इंचार्ज है। जिला मैनपुरी निवासी आशीष यादव सेल्समैन था। 20 फरवरी को आशीष ने अपने दोस्त मैनपुरी निवासी ब्रिजेश यादव के साथ मिलकर मॉडल वाइन शॉप के 3.50 लाख रुपये चोरी कर लिए।

पीड़ित ने बताया कि काफी बार उनको अपने स्तर से बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों नहीं आए और धमकी देने लगे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पैसे वापस दिलाए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।