Hapur News: सावन के तीसरे सोमवार पर शिवालयों पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
Hapur News: सावन मास के तीसरे सोमवार को देवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई, पुलिस ने संदिग्धों पर नजर रखी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखा गया। प्राचीन शिव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए गए।

Hapur News: सावन मास के तीसरे सोमवार को जिले के सभी देवालय हर-हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठे। सुबह के समय से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ना शुरू हो गई। सुबह से ही मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी निगाह रही।
सुरक्षा व्यवस्था
सोमवार सुबह से ही शिवालयों पर पुलिस टीम तैनात हो गई थी। प्रमुख सबली मंदिर पर पुलिस का सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। पुलिस टीम ने श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्किंग में खड़ा करा दिया था। वाहनों के मंदिर के मुख्य द्वार पर नहीं जाने दिया। सीसीटीवी कैमरों की मदद से लगातार संदिग्धों पर निगाह रखी जा रही थी। महिला श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जा रहा था। संदिग्ध लोगों और मनचलों पर पुलिस कर्मियों की पैनी निगाह रही।
श्रद्धालुओं की भीड़
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचा शुरू हो गया था। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस टीम के साथ मंदिर में मौजूद रहे। इसके अलावा पिलखुवा स्थित चंडी मंदिर, शिव मंदिर दहपा, कल्याणेश्रवर महादेव मंदिर गढ़मुक्तेश्वर, नक्का कुआं गढ़मुक्तेश्वर शिव मंदिर, सिंभावली में ग्राम दत्तियाना स्थित भूतेश्वर शिव मंदिर में भी सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। वहीं शिवालयों पर जाने वाले रास्तों पर पुलिस बल तैनात किया गया था।
----------------


