Hapur News: मोबाइल टावर से लाखों का सामान हुआ चोरी

हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News: हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में ददायरा श्यामपुर के पास चोरों ने एक मोबाइल टावर से लाखों रुपये की बैट्रियां और अन्य उपकरण चुरा लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित विकास शर्मा ने शुक्रवार को शिकायत की थी।

Hapur News: मोबाइल टावर से लाखों का सामान हुआ चोरी

Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ददायरा श्यामपुर के पास लगे एक मोबाइल टावर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की बैट्री व अन्य उपकरण चोरी कर लिए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मेरठ के साईपुरम निवासी विकास शर्मा ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि ददायरा श्यामपुर चौकी के पास उनकी कंपनी का टावर लगा है। 26 अगस्त की रात को आलर्म आया कि साइट डाउन हो चुकी है। इसकी जानकारी मिलने पर 27 अगस्त की सुबह कै टेक्नीशियन को भेजा गया था।

टेक्नीशियन ने मौके पर जाकर जांच की तो देखा कि सेलटर के गेट टूटे हुए हैं। उसमें रखी तीन लीथियम बैट्रियां भी गायब थी। मौके पर टीम को बुलाकर चैक किया गया तो बताया गया कि टावर पर लगने वाले 5 आरआरयू, केबिल आदि सामान चोरी हो गया था। इस वारदात की सूचना डायल 112 पर काॅल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की।थाना हापुड़ देहात प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रयास है कि जल्द से जल्द वारदात का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsहापुड़Hapur News: मोबाइल टावर से लाखों का सामान हुआ चोरी