
प्रचार प्रसार न होने से शादी विवाह में बुक नहीं हो सकी रोडवेज बसें
Hapur News - सरकार की ओर से शादी पिकनिक के लिए बसे बुक करने के दिए हैं आदेश आदेश के बाद भी एक जगह बुक नहीं हो सकी बसें गढ़मुक्तेश्वर, संवाददाता। इन दिनों शादियों क
इन दिनों शादियों का सीजन है। निजी वाहनों की तरह बरात या पिकनिक के लिए रोडवेज बसों को भी बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए परिवहन निगम की ओर से किराया भी निर्धारित है। बस बुकिंग करने के लिए कोई समय अवधि नहीं है एक दिन पहले भी डिपो आकर बस बुकिंग कर सकते हैं। विभागीय अफसरों की माने तो स्कूल या चुनाव के लिए बसों को बतौर बुकिंग भेजा जाता है लेकिन गाजियाबाद से अलग जिला बनने के 14 साल बाद भी शादी-ब्याह, पिकनिक या निजी कार्यक्रम के लिए रोडवेज बसों की बुकिंग नहीं हुई है। हापुड़ 28 सितंबर 2011 को जिला बना था।
इससे पहले यह गाजियाबाद का हिस्सा था। पुराने दौर में लोगों को शादी-ब्याह या पिकनिक पर जाने के लिए रोडवेज बस बुकिंग करते थे। इसके लिए परिवहन निगम ने किराया भी निर्धारित कर रखा है। पहले अगर किसी को शादी व पिकनिक आदि के लिए रोडवेज बस की बुकिंग करानी हो, तो यात्रा तिथि से एक माह पहले बुकिंग करानी होती थी लेकिन अब यह प्रक्रिया पूरी तरह बदल दी गई है। परिवहन निगम ने 400 किलोमीटर और 24 घंटे तक के लिए रोडवेज बस की बुकिंग का किराया अलग अलग रुटों के हिसाब से निर्धारित कर रखा है। यह किराया निजी बसों की तुलना में यह किराया काफी कम है। बस बुक करवाने के लिए संबंधित डिपो के एआरएम कार्यालय में आवेदन देना होगा। शादी के लिए बस चाहिए तो आवेदन के साथ विवाह कार्ड भी अनिवार्य रूप से लगाना होगा। शादी पिकनिक या अन्य कार्यक्रमों के लिए रोडवेज बस यात्री तारीख से एक दिन पहले बुक की जा सकती है। एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि रोडवेज बसों को शादी वैवाहिक कार्यक्रम में बुक करने के लिए सुविधा दी जाती है, इसको लेकर व्यापक प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




