सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
Hapur News - क्षेत्र में विभिन्न सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हिमांशु पाल और पवन कुमार की मौत से उनके परिवारों में शोक का माहौल है।

क्षेत्र में अलग अलग सड़क हादसों में दो युवकों की जान चली गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है, जबकि मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। :::::घटना नंबर एकसिंभावली के गांव बक्सर निवासी हिमांशु पाल उम्र करीब 19 वर्ष करीब कई दिनों से अपनी मौसी के बेटे के पास राजस्थान में काम करने के लिए गया था। किसी कार्य से दो दिन पूर्व ही वह अपने घर आया था। रविवार को उसको वापस काम पर जाना था इसलिए किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर वह सिंभावली मिल की ओर जा रहा था।
जैसे ही गांव में स्थित फ्लाई ओवर पर पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सूचना पर पहुंचे परिजन ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर दशा को देखकर हापुड़ के लिए रेफर कर दिया। हापुड़ के अस्पताल में उसको मृत घोषित कर दिया गया। हिमांशु की मौत की जानकारी मिलने के बाद उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कों कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।::::::::घटना नंबर दोनगर के मोहल्ला मीरा रेती निवासी पवन कुमार और संजीव कुमार दोनों रविवार की सुबह को बाइक पर सवार होकर सिंभावली की ओर से ब्रजघाट की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह नगर के स्याना चौपले पर पहुंचे उनकी बाइक कार की चपेट में आ गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ के अस्पताल में पवन कुमार 22 वर्ष को चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया। वहीं संजीव का उपचार चल रहा है। पवन की मौत की जानकारी मिलने पर उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


