रालोद की चुनाव प्रबंधन अभियान बैठक में चुनावी रणनीति तैयार

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

रालोद ने आगामी चुनावों की तैयारी के लिए बुधवार को रेलवे रोड स्थित एक प्लाजा में चुनावी प्रबंधन अभियान बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल चौधरी, केंद्रीय संयोजक अमरीश त्यागी और मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी ने भाग लिया। विपिन चौधरी को बूथ कमेटी का जिला संयोजक भी नियुक्त किया गया।

रालोद की चुनाव प्रबंधन अभियान बैठक में चुनावी रणनीति तैयार

रालोद की बुधवार को रेलवे रोड स्थित एक प्लाजा में चुनावी प्रबंधन अभियान बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर चर्चा कर रणनीति तैयार की गई है।रालोद की आगामी चुनावों को लेकर तैयारी चल रही है, इसलिए आरके प्लाजा में बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष तिरसपाल चौधरी व केंद्रीय संयोजक अमरीश त्यागी, मंडल अध्यक्ष इंद्रवीर भाटी पहुंचे थे। मंच का संचालन प्रदेश महासचिव शिवकुमार त्यागी कर रहे थे। शुरू में बैठक शांतिपूर्ण चल रही थी। इसी दौरान केंद्रीय संयोजक अमरीश त्यागी का आगमन हुआ।विपिन चौधरी को बनाया जिला संयोजक बूथ कमेटी:रालोद ने आगामी चुनावों की तैयारी तेज कर दी है।

इसी के तहत गांव मुरादपुर निवासी विपिन चौधरी को बूथ कमेटी का जिला संयोजक बनाया है। सभी पदाधिकारियों ने विपिन चौधरी का फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।---------------------------------------बोले जिलाध्यक्ष:रालोद के संगठन से जितेंद्र चौधरी कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें कार्यक्रम में आने के लिए आमन्त्रित भी नहीं किया गया था। बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संचलित हो रही थी, उन्होंने जान बूझकर कार्यक्रम का माहौल बिगाड़ा है।कुलदीप राठी, जिलाध्यक्ष, रालोद

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।