ओटीपी मिलने के बाद भी नहीं मिल रहा गैस सिलेंडर
Hapur News - रसोई गैस की किल्लत बढ़ती जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। गैस बुकिंग के बाद भी उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। कई दिनों से व्यावसायिक सिलिंडर की सप्लाई नहीं हुई है, जिससे होटल और ढाबों के संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शादी-विवाह के सीजन में गैस की मांग और बढ़ने की आशंका है।
रसोई गैस की किल्लत लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस बुकिंग कराने और ओटीपी मिलने के बाद भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। एजेंसियों पर पहुंचने पर उपभोक्ताओं को 10 से 15 दिन बाद आने को कहा जा रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। क्षेत्र में घरेलू स्थिति और भी चिंताजनक इसलिए हो गई है पिछले कई दिनों से सप्लाई गाड़ियों में एक भी व्यावसायिक सिलिंडर नहीं पहुंचा। इससे होटल, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आगामी दिनों में शादी-विवाह के सीजन की शुरुआत होने जा रही है।
इससे मांग और बढ़ने की संभावना है। 14 अप्रैल से विवाह समारोहों का दौर शुरू हो रहा है। ऐसे में गैस की कमी को लेकर आम लोगों के साथ-साथ व्यवसायियों में भी चिंता बढ़ गई है। सुनील कुमार, दीपक कुमार, नवीन कुमार आदि ने बताया कि 31 मार्च को बुकिंग करवाई थी। चार अप्रैल को गैस आपूर्ति के मोबाइल में ओटीपी आया। उसे लेकर गैस एजेंसी गई, लेकिन वहां 10 दिनों का समय देकर वापस कर दिया गया। मजबूरी में चूल्हे में खाना पका रहे है। वहीं मौसम खराब होने के कारण लकड़ियां भी नहीं मिल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


