महंगाई की मार रोजमर्रा की वस्तुओं के बढ़ते दाम से आमजन परेशान
Hapur News - भारत में महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ रहा है। खाद्य पदार्थों जैसे बिरयानी और मिठाइयों के दाम बढ़ गए हैं, और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी महंगी हो गई हैं। मोबाइल फोन की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। लोग सरकार से महंगाई पर नियंत्रण की मांग कर रहे हैं।

देश में लगातार बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की जेब पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दामों में बढ़ोतरी होने से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ता नजर आ रहा है। खासकर खाद्य पदार्थों से लेकर दैनिक उपयोग की चीजों और इलेक्ट्रॉनिक सामान तक के दाम बढ़ने से हर वर्ग प्रभावित हो रहा है। यदि बात करें खाने-पीने की चीजों की, तो पहले ₹30 में मिलने वाली ढाई सौ ग्राम बिरयानी अब ₹40 में मिल रही है, जिससे आम ग्राहकों को अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। इसी तरह मिठाई के दाम भी बढ़ गए हैं।
पहले लड्डू ₹200 प्रति किलो मिलते थे, जो अब बढ़कर ₹220 प्रति किलो हो गए हैं। त्योहारों और खास मौकों पर यह बढ़ोतरी लोगों के लिए और अधिक परेशानी का कारण बन रही है।दैनिक उपयोग की वस्तुओं में भी महंगाई साफ दिखाई दे रही है। पानी की टंकी, जो पहले ₹2300 में उपलब्ध थी, अब ₹2800 तक पहुंच गई है। यानी इसमें सीधे ₹500 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे निर्माण कार्य और घरेलू जरूरतों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।वहीं, मोबाइल फोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी महंगाई से अछूते नहीं हैं। आईफोन 15 की कीमत पहले ₹55000 थी, जो अब ₹60000 हो गई है। पोको मोबाइल ₹7500 से बढ़कर ₹11000 हो गया है, जबकि इनफिनिक्स फोन ₹12000 से बढ़कर ₹14000 तक पहुंच गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती कीमतों के कारण जीवनयापन कठिन होता जा रहा है। लोगों ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


