गर्मी में कुत्ते-बंदर हुए खूंखार, रोज 250 लोगों को काटकर कर रहे जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, हापुड़
share

Hapur News - -जख्मी बच्चे, बड़े सभी सरकारी अस्पतालों में रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहेजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे हैं।

गर्मी में कुत्ते-बंदर हुए खूंखार, रोज 250 लोगों को काटकर कर रहे जख्मी

बढ़ती गर्मी में कुत्ते और बंदर खूंखार हो गए हैं। जिले में रोजाना 250 से अधिक लोगों को कुत्ते एवं बंदर काटकर जख्मी कर रहे हैं। ये सभी जिले के सरकारी अस्पतालों में रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। चिकित्सक मरीजों का उपचार कर रहे हैं। गर्मी में जिले में बंदरों और बंदरों के काटने के केस बढ़ते जा रहे हैं। यहां बंदरों और कुत्तों ने लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल कर दिया है। बच्चों को भी आये दिन बंदर और कुत्ते काटकर घायल कर रहे हैं। कुत्ते और बंदरों से जख्मी बच्चे, बड़े रोजाना सरकारी अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंचते हैं। उन्हें रैबीज के इंजेक्शन लगाये जाते हैं। रोज सीएचसी हापुड़ में 90 के आसपास रैबीज के इंजेक्शन लगते हैं। जिला अस्पताल में भी औसतन 60 इंजेक्शन लग रहे हैं। अन्य सभी सीएचसी में भी रैबीज इंजेक्शन लगाये जा रहे हैं।

घायल बच्ची को आज जिला अस्पताल बुलाया

हापुड़। मोहल्ला मधुबन कॉलोनी निवासी विपिन की पुत्री दीक्षा शनिवार को कुत्तों के हमले से जख्मी हो गई थी। चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार किया था। सीएमएस ने बताया कि आज सोमवार को घायल बच्ची को दोबारा अस्पताल में बुलाया गया है।

Voice of UP

जिले में रैबीज वैक्सीन की कमी नहीं:सीएमओ

जनपद हापुड़ में रैबीज वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। सभी अस्पतालों में रैबीज के रोजाना इंजेक्शन लगाये जा रहे हैं। अस्पतालों में रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए अलग वार्ड बनाया गया है। जिले में रैबीज वैक्सीन की कोई कमी नहीं है।

-डॉ.वेदप्रकाश, सीएमओ हापुड़

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हापुड़ जिले में रोजाना कितने लोग कुत्ते और बंदरों के हमलों से घायल हो रहे हैं?
जिले में रोजाना 250 से अधिक लोग कुत्ते एवं बंदर काटकर जख्मी हो रहे हैं।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।